You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : अमृत सरोवर पर हुआ वृक्षारोपण, जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

width="500"

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला पंचायत बलिया की ओर से रविवार को ग्राम सभा पड़वार स्थित अमृत सरोवर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी एवं अपर मुख्य अधिकारी ने पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की।


इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी ने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की धरोहर नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित, स्वस्थ और समृद्ध भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से एक व्यक्ति-एक वृक्ष का संकल्प लेकर हरित एवं स्वच्छ भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।


कार्यक्रम में पूर्व प्रधान लालबाबू यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमित यादव, अवर अभियंता हिमांशु सिंह, वरिष्ठ लिपिक राजीव सिंह, हेलाल अख्तर, राजकमल उर्फ पप्पू, ग्राम प्रधान अरविंद यादव, ग्राम प्रधान बिरेंद्र चौहान, श्यामदेव, संजय, लाल जी एवं रामबाबू यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *