
बलिया। जनपद में कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों का शैक्षणिक कार्य सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगा। यह नया आदेश 9 जुलाई से प्रभावी हो गया है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के निर्देश पर मौसम सामान्य होने के बाद यह निर्णय लिया गया है। परिषदीय, सीबीएसई, आईसीएसई, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, मदरसा और अन्य बोर्ड से संचालित सभी विद्यालयों पर यह नियम लागू होगा।
आदेश के अनुसार, परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रार्थना सभा और योगाभ्यास सुबह 8 बजे से 8ः15 बजे तक आयोजित किया जाएगा। मध्यावकाश का समय दोपहर 10ः30 बजे से 11 बजे तक निर्धारित किया गया है। जिला प्रशासन ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि विद्यार्थियों का शैक्षणिक कार्य सुचारु रूप से चल सके। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बुधवार देर शाम इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मौसम की स्थिति सामान्य होने के कारण यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू की गई है।

