You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

मिशन 2027 : चुनावी रणनीति को धार देने पहुंचे नितिन नवीन

width="500"

विपक्ष मुद्दाविहीन, कर रही है नकारात्मक राजनीति
लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार राजधानी लखनऊ पहुंचे नितिन नवीन ने दावा किया कि वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए हैट्रिक लगाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरे आत्मविश्वास के साथ चुनावी तैयारी में जुटी है और विपक्ष के हर आरोप का जवाब विकास और जनहित के कार्यों के आधार पर दिया जाएगा।
लखनऊ आगमन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने नितिन नवीन का स्वागत किया। एयरपोर्ट पर उनका भव्य अभिनंदन किया गया।
नितिन नवीन ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने उत्तर प्रदेश में विकास, कानून-व्यवस्था और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष मुद्दाविहीन होकर केवल नकारात्मक राजनीति कर रहा है, जबकि भाजपा जनता के बीच अपने कार्यों के दम पर समर्थन हासिल कर रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नितिन नवीन का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा संगठन के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन के नेतृत्व में भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में भी बेहतर प्रदर्शन करेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *