You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बंद मकान के छत से ग्रिल उखाड़कर 27 लाख के आभूषण व कीमती सामान चोरी

width="500"

बैरिया (बलिया)। पुलिस चौकी बैरिया क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा के बगल में राष्ट्रीय राजमार्ग 31 के किनारे बंद मकान का छत से ग्रिल उखाड़ कर घर में घुसे अज्ञात चोरों ने तीन कमरों का ताला तोड़कर दो कमरों में रखी अलमारी को तोड़कर लगभग 27 लाख रुपए मूल्य के सोने चांदी के आभूषण व अन्य कीमती सामान चुरा लिए जाने का घटना प्रकाश में आया है। पीड़ित सोनबरसा निवासी जयप्रकाश गुप्त ने बताया कि हमारा पूरा परिवार दिल्ली रहता है। मैं एलएनटी में नौकरी करता हूं। मेरी बहन भी मेरे साथ दिल्ली थी। मेरे कमरे के अलमारी में मेरी बहन रीना गुप्ता के सोने का हार, कंगन, चूड़ी, मांग टीका, नथुनी, दो सोने की अंगूठी तथा जयप्रकाश गुप्ता के पत्नी का चांदी का डाड़ा, पाजेब और छोटे बच्चों का डाड़ा व दो सोने की अंगूठी सहित सभी अलमारी में रखे आभूषण चोरी हो गया है।


यह चोरी 22 जून से 30 जून के बीच की है। उन्होंने बताया कि मेरे बगल के पड़ोसी मुन्ना गुप्ता के घर का लिंटर हो रहा था। लिन्टर के बाद 22 जून को रेवती से आए राजमिस्त्री और ठेकेदार सेटरिंग खोलकर लगभग 3 बजे वापस चले गए, किंतु देर रात उनकी गाड़ी आकर फिर जयप्रकाश गुप्त के घर के सामने खड़ी हो गई। लोगों ने समझा की कुछ सामान बाकी होगा। लेने आए होंगे। जयप्रकाश गुप्ता ने स्पष्ट किया कि उनके चाचा अशोक गुप्ता उनके दरवाजा के सामने गाय बांधते थे। 30 जून को उन्होंने फोन किया कि आप लोग आए हैं क्या ? आपके घर के सामने का दरवाजा खुला हुआ है। हम लोगों ने कहा कि नहीं। फिर चाचा से कहा की जरा छत पर चढ़कर देखी क्या स्थिति है। छत पर गए तो ग्रिल तोड़ा गया था, और उसी रास्ते सीढ़ी पर लगे लोहे के दरवाजे को तोड़कर चोर अंदर घुसे थे, और कमरों का ताला तोड़कर सारे आभूषण पर हाथ साफ कर दिए थे।


मैं 2 जुलाई को अपने घर पहुंचा। 3 जुलाई को बैरिया चौकी में जाकर चोरी की घटना की लिखित तहरीर चौकी इंचार्ज को दिया। चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार ने कहा हम लोग मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज होगी और आगे की कार्रवाई होगी, किंतु तीन दिन बीत जाने के बाद भी एफआईआर नहीं हुआ। पीड़ित परिवार डरे और सहमा है। पुलिस से उचित कार्रवाई व न्याय की गुहार लगा रहा है। घटना के संदर्भ में पूछने पर चौकी इंचार्ज बैरिया मुकेश कुमार ने बताया कि चोरी की तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांचोंपरान्त उचित कार्रवाई होगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *