You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बलिया की बेटी कृतिका पाठक का बीएआरसी में साइंटिस्ट ऑफिसर पद पर चयन

width="500"

बलिया। जनपद के दुबहर क्षेत्र अंतर्गत नगवां गांव की बेटी कृतिका पाठक ने वैज्ञानिक क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उनका चयन भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी), हैदराबाद में साइंटिस्ट ऑफिसर ग्रुप-ए (रिसर्चर) के पद पर हुआ है। उनकी इस सफलता से परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।


कृतिका पाठक ने भू-विज्ञान एवं भौतिक विज्ञान विषय में आयोजित अखिल भारतीय ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट)-2026 परीक्षा में 148वीं रैंक प्राप्त की। 23 जून को परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद उनके चयन की राह और मजबूत हुई तथा अब उन्हें बार्क जैसे देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्थान में कार्य करने का अवसर मिला है।


कृतिका की प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय, बलिया से हुई। उन्होंने वर्ष 2016 में हाईस्कूल और उसके बाद इंटरमीडिएट की शिक्षा पूरी की। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए मुंबई चली गईं, जहां उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज से स्नातक और परास्नातक (एमएससी) की पढ़ाई पूरी की। शिक्षा के दौरान ही उन्होंने वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में करियर बनाने का लक्ष्य तय कर लिया था। कठिन परिश्रम, लगन और निरंतर अध्ययन के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।

कृतिका के पिता अजय पाठक ने बताया…
कृतिका के पिता अजय पाठक हैं। उनकी इस उपलब्धि पर बड़े पिता प्रेमजी पाठक, शत्रुघ्न पाठक, माता मीना पाठक, दादी शीला देवी सहित परिवार के सभी सदस्य बेहद खुश हैं। परिजनों ने इसे परिवार के लिए गर्व का क्षण बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
कृतिका की सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि से गांव और जिले के अन्य छात्र-छात्राओं को भी उच्च शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। बार्क जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में चयन होने से नगवां गांव सहित पूरे बलिया जिले में गौरव और उत्साह का माहौल है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *