You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर सियासत तेज, भाजपा सांसद ने बताई हत्या

width="500"

बिहार के भोजपुर जिले के आरा में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। मुजफ्फरपुर में एक कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने इस मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भरत तिवारी की हत्या की गई है और वह गरीबों की आवाज उठाने वाला एक सामाजिक कार्यकर्ता था। उन्होंने आरोप लगाया कि आरा में एक सामाजिक कार्यकर्ता को निशाना बनाया गया है और इस मामले में दोषी किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि भरत तिवारी कोई अपराधी नहीं था। उसे टारगेट कर मारा गया है। उन्होंने कहा कि भरत तिवारी के खून की एक-एक बूंद का हिसाब लिया जाएगा। वह हमेशा गरीब, शोषित और वंचित वर्ग के लोगों के अधिकारों के लिए आवाज उठाता था और उनकी लड़ाई लड़ता था। श्री चौबे ने कहा कि मीडिया के माध्यम से उन्होंने इस घटना के बारे में सुना और देखा है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है।
मीडिया से बातचीत के दौरान अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि इस घटना से वह बेहद दुखी और मर्माहत हैं। उन्होंने घोषणा की कि वह तत्काल प्रभाव से अपने सभी निर्धारित कार्यक्रम स्थगित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह मुजफ्फरपुर से सीधे आरा रवाना हो रहे हैं। इसके साथ ही भागलपुर और समस्तीपुर के अपने सभी कार्यक्रम भी रद्द कर दिए हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *