You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : समाधान दिवस में छाया रहा पेंशन, राशन कार्ड, भूमि विवाद का मामला

width="500"

बांसडीह तहसील में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, पहुंचे 100 मामले, 7 का मौके पर हुआ निस्तारण
बलिया।
तहसील बांसडीह में शनिवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान दूर-दराज से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं गुणवत्तापूर्वक सुना गया। समाधान दिवस में पेंशन, राशन कार्ड, अवैध भूमि कब्जा, जमीनों की वरासत, पैमाइश तथा भूमि विवाद से संबंधित सर्वाधिक शिकायतें प्राप्त हुईं।

शिकायतों को सुनने के बाद जिलाधिकारी ने संबंधित लेखपालों एवं कानूनगों को निर्देशित किया कि वे मौके पर पहुंचकर भूमि विवाद से जुड़े मामलों का तत्काल एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करें। इस सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 100 मामले आए जिसमें 7 आवेदन पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।


उन्होंने कहा कि शिकायतों के निपटारे में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई तथा लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि थानों से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लें और उनका समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें।


उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था एवं जनशिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। इस अवसर पर एसडीएम बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *