You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : शिवपुर घाट पर डूबे अधेड़ का शव गंगा में मिला, परिवार में मचा कोहराम

कृष्ण कांत पाठक कान्हाजी,
लालगंज (बलिया)।
दोकटी थाना क्षेत्र के शिवपुर घाट पर शुक्रवार को गंगा स्नान के दौरान डूबे अधेड़ का शव शनिवार की सुबह गंगा नदी में उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार लालगंज गांव निवासी लक्ष्मण गुप्ता (55 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय अक्षयबर गुप्ता शुक्रवार को शिवपुर घाट पर गंगा स्नान करने गए थे। स्नान के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।
शनिवार की सुबह गंगा नदी में उनका शव उतराता हुआ दिखाई दिया। स्थानीय मल्लाहों ने शव को बाहर निकाला और इसकी सूचना दोकटी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। घटना की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण घाट पर पहुंच गए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *