You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : गढ़िया रेलवे क्रॉसिंग के पास खड़ी बस में पीछे से घुसी बाइक, पति-पत्नी की मौत

width="500"

रसड़ा (बलिया)। बलिया-मऊ मार्ग पर गढ़िया रेलवे क्रॉसिंग के समीप बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। दोनों मऊ से इलाज कराकर अपने घर लौट रहे थे। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


मृतकों की पहचान गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के पातेपुर पैकौली निवासी विनोद कुमार (35) और उनकी पत्नी मुन्नी देवी (30) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विनोद अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए मऊ गए थे। उपचार के बाद दोनों बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गढ़िया रेलवे क्रॉसिंग के पास सड़क किनारे एक बस खड़ी थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बस के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों पति-पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही अचेत हो गए।


हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू की। मृतकों के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उनकी पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते रसड़ा कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *