You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : यूपीएससी में 176वीं रैंक हासिल कर रवि शेखर सिंह ने बढ़ाया बलिया का मान, प्रधान डाकघर में हुआ सम्मान

width="500"

बलिया। गड़हांचल क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी रवि शेखर सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा में 176वीं रैंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता पर प्रधान डाकघर, बलिया के प्रांगण में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं पुष्पमाला भेंट कर सम्मानित किया।


रवि शेखर सिंह, बलिया के पूर्व असिस्टेंट पोस्ट मास्टर दिलीप सिंह के छोटे पुत्र हैं। दिलीप सिंह ने बताया कि रवि की प्रारंभिक शिक्षा बसंतपुर में हुई, जबकि इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर, माल्देपुर से पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। सम्मान समारोह के दौरान रवि शेखर सिंह ने बताया कि यह उनका यूपीएससी का तीसरा प्रयास था, जबकि इंटरव्यू का दूसरा अवसर था। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के मार्गदर्शन, सहयोग और प्रेरणा को दिया।


कार्यक्रम में प्रधान डाकघर के पोस्ट मास्टर अजित दुबे, अजय सिंह,रवि शेखर सिंह, दिलीप कुमार सिंह, देशराज सिंह, गिरीश तिवारी, प्रभुनाथ मिश्र, इंद्रभूषण कुमार, शमशेर अली, मनीष सिंह, जितेंद्र सिंह, नीरज कुमार, शशांक शेखर, राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन मुकेश कुमार सिंह ने किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *