You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : गंगा में स्नान के दौरान डूबा छात्र, तलाश में जुटी पुलिस

width="500"

बलिया। शहर के माल्देपुर गंगा घाट पर गुरुवार सुबह स्नान के दौरान 18 वर्षीय छात्र गंगा की तेज धारा में बहकर डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से कई घंटों तक तलाश अभियान चलाया, लेकिन छात्र का कोई पता नहीं चल सका। प्रशासन ने एनडीआरएफ को सूचना देकर विशेष खोज अभियान की तैयारी शुरू कर दी है। डूबे छात्र की पहचान दीपू यादव (18) पुत्र शंकर यादव के रूप में हुई है। वह मूल रूप से शिवपुर दियर नंबरी का निवासी था और वर्तमान में बलिया शहर के रामपुर उदयभान मोहल्ले में किराए के मकान पर रहकर पढ़ाई कर रहा था।


जानकारी के अनुसार, दीपू गुरुवार सुबह अपने मित्र धनंजय कुमार के साथ माल्देपुर गंगा घाट पर स्नान करने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्नान के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और गंगा की तेज धारा की चपेट में आ गया। कुछ देर तक वह बचाव के लिए हाथ-पैर मारता रहा, लेकिन देखते ही देखते नदी की लहरों में ओझल हो गया।


सूचना मिलने पर फेफना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। घंटों तक चली खोजबीन के बावजूद छात्र का कोई सुराग नहीं लग सका। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने एनडीआरएफ को सूचना दे दी है। अधिकारियों का कहना है कि टीम के पहुंचने के बाद आधुनिक उपकरणों और प्रशिक्षित जवानों की सहायता से व्यापक स्तर पर खोज अभियान चलाया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *