You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले शशिकांत चतुर्वेदी, पुत्र व बहू को दिए आशीर्वाद

width="500"

बलिया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव शशिकांत चतुर्वेदी ने लखनऊ में गुरुवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान उनकी पत्नी अनीता चतुर्वेदी, पुत्र शेखर कांत चतुर्वेदी और बहू आद्या मिश्रा भी मौजूद रहीं।
यह मुलाकात केवल एक राजनीतिक शिष्टाचार नहीं, बल्कि वर्षों पुराने आत्मीय संबंधों की झलक भी थी।

बताया जाता है कि वर्ष 2012 में जब अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने की ओर अग्रसर थे, तब वे बलिया स्थित शशिकांत चतुर्वेदी के आवास पर भी पहुंचे थे। तभी से दोनों परिवारों के बीच विशेष लगाव बना हुआ है। हाल ही में शशिकांत चतुर्वेदी के पुत्र शेखर कांत चतुर्वेदी का विवाह संपन्न हुआ था। व्यस्त राजनीतिक कार्यक्रमों के कारण अखिलेश यादव विवाह समारोह में शामिल नहीं हो सके थे। ऐसे में परिवार ने लखनऊ पहुंचकर उनसे मुलाकात की, जहां अखिलेश यादव ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।


मुलाकात के दौरान पुराने दिनों की यादें भी ताजा हुईं। राजनीतिक व्यस्तताओं के बीच यह मुलाकात समाजवादी परिवार के भीतर आपसी रिश्तों और विश्वास की मजबूत डोर को दर्शाती है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *