You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : धूमधाम से मनाया गया श्रेयश का जन्मदिन, पवन सिंह और रवि किशन ने मचाया धमाल

width="500"

देवनारायण प्रजापति देवा भाई,
नगरा (बलिया)।
श्रेयश ग्रुप ऑफ कंपनीज प्रा. लि. इंडिया के मुख्य प्रबंध निदेशक विनय सिंह के पुत्र श्रेयश सिंह का जन्मदिन मंगलवार को नगरा में भव्य समारोह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में भोजपुरी फिल्म जगत और राजनीति से जुड़े कई चर्चित चेहरे शामिल हुए, जिससे आयोजन चर्चा का विषय बन गया।
जन्मदिन समारोह में गोरखपुर से सांसद और अभिनेता रवि किशन, भोजपुरी अभिनेता एवं गायक पवन सिंह, प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह, रसड़ा नाथ बाबा मठ के मठाधीश कौशलेंद्र गिरि महाराज तथा पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग पहुंचे। अतिथियों ने श्रेयश सिंह के साथ केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।


समारोह में बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया तथा अतिथियों के लिए किए गए स्वागत-सत्कार और भोजन की भी सराहना की गई। आयोजन को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चाएं होती रहीं। इस अवसर पर विनय सिंह, अनिल सिंह और प्रशांत सिंह ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सहयोग करने वाले कर्मचारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता का आभार व्यक्त किया।


मीडिया से बातचीत में रवि किशन ने कहा कि कानून व्यवस्था के मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी को अपने आचरण पर ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम में राकेश धर त्रिपाठी, राजधारी सिंह, अजय सिंह, अंकित सिंह, अजय सिंह बबलू, निखिल सिंह, मिंकू सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस मौके पर आगंतुक गण में राकेश धर त्रिपाठी, राजधारी सिंह, अजय सिंह, अंकित सिंह, अजय सिंह बबलू, निखिल सिंह, मिंकू सिंह आदि रहे।

बेकाबू हुई भीड़, पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग
कार्यक्रम में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में भोजपुरी गायिकाएं सृष्टि भारती और शिवानी सिंह ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधा। देर रात करीब 11 बजे रवि किशन और पवन सिंह के मंच पर पहुंचते ही युवाओं में उत्साह बढ़ गया और भीड़ बेकाबू होने लगी। भीड़ के दबाव से बैरिकेडिंग प्रभावित हुई, जिसके बाद व्यवस्था संभालने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। हालांकि कार्यक्रम पर इसका कोई विशेष असर नहीं पड़ा और सांस्कृतिक आयोजन जारी रहा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *