You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बलिया सदर तहसील में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया राजस्व निरीक्षक, एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई

width="500"

बलिया। सदर तहसील में तैनात एक राजस्व निरीक्षक को जमीन की पैमाइश के बदले रिश्वत मांगना महंगा पड़ गया। एंटी करप्शन संगठन की आजमगढ़ इकाई ने बुधवार को तहसील परिसर में कार्रवाई करते हुए राजस्व निरीक्षक को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता अशोक कुमार सिंह पुत्र स्वर्गीय सीताराम सिंह निवासी ग्राम एवं पोस्ट सोनवानी, थाना हल्दी, तहसील सदर, जनपद बलिया ने एंटी करप्शन संगठन की आजमगढ़ इकाई में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उनकी भूमि की पैमाइश कराने के लिए सदर तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक रामप्रताप राम पांच हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने मामले का सत्यापन कराया। शिकायत सही पाए जाने पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की तैयारी की। बुधवार को शिकायतकर्ता को निर्धारित रकम के साथ तहसील भेजा गया और टीम ने पहले से ही निगरानी शुरू कर दी।


बताया गया कि जैसे ही राजस्व निरीक्षक रामप्रताप राम ने शिकायतकर्ता से पांच हजार रुपये की रिश्वत ली, उसी समय एंटी करप्शन टीम ने सदर तहसील स्थित प्रथम तल के कक्ष संख्या-22 में छापेमारी कर उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। तलाशी के दौरान रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई। गिरफ्तार आरोपी रामप्रताप राम पुत्र स्वर्गीय दिलचन्द्र राम निवासी ग्राम एवं पोस्ट दयाछपरा, थाना बैरिया, जनपद बलिया हैं। वह वर्तमान में तहसील सदर, बलिया में राजस्व निरीक्षक के पद पर कार्यरत था। अधिकारियों के अनुसार आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मच गया और दिनभर इसकी चर्चा होती रही।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *