You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : भतीजे की शादी से लौट रहे चाचा की सड़क हादसे में मौत

width="500"

बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के कुकरहां-आलमपुर लिंक मार्ग पर रविवार देर रात एक कार और बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक युवक की सोमवार दोपहर इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। मृतक की पहचान गड़वार कस्बा निवासी 30 वर्षीय धनोज कुमार के रूप में हुई है। वह अपने भतीजे अजीत की बारात में शामिल होने के बाद दामोदरपुर गांव निवासी अपने दोस्त बबलू के साथ बाइक से वापस लौट रहे थे। बबलू बाइक चला रहा था।


कुकुरहा-आलमपुर नहर के समीप पहुंचते ही सामने से आ रही एक कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बारात से ही लौट रहे गड़वार निवासी शंकर भारती ने घायलों को निजी वाहन से मऊ के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान धनोज कुमार ने दम तोड़ दिया। वहीं, बबलू की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

सूचना मिलने पर पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार और बाइक को जब्त कर लिया है। धनोज कुमार बाहर रहकर एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। उनके छह माह का एक पुत्र है। इस घटना के बाद से पत्नी सुनयना और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *