
बलिया। बेदुआ स्थित पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं जिला कुशवाहा सभा के जिलाध्यक्ष बड़ेलाल मौर्य के आवास पर समाज के लोगों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के राजनीतिक, सामाजिक एवं शैक्षिक उत्थान को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने का आह्वान किया तथा युवाओं को सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही समाज के लोगों से एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनने और आपसी एकता को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।
वक्ताओं ने कहा कि संगठित समाज ही विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकता है। इसलिए शिक्षा, सामाजिक समरसता और राजनीतिक जागरूकता को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व जिला जज अशोक कुशवाहा, संजय मौर्या, प्रधान रामजी वर्मा, रामप्रवेश वर्मा, बंटी वर्मा, पवन मौर्य, भानु वर्मा, दिलीप वर्मा, अखिलेश वर्मा, अजित वर्मा, विनोद वर्मा, जय प्रकाश वर्मा, महेश वर्मा तथा रतन वर्मा आदि मौजूद रहे।

