
बलिया। समाज के लोगों की एक बैठक विवेकानंद कॉलोनी स्थित कोषांध्यक्ष अखिलेश वर्मा के आवास पर आयोजित की गई, जिसमें समाज के उत्थान, आपसी एकता तथा सभी को शिक्षित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति शिक्षा और आपसी सहयोग से ही संभव है। सभी लोगों को एकजुट होकर समाज के विकास के लिए कार्य करने का आह्वान किया गया। बैठक में विशेष रूप से बच्चों की शिक्षा पर बल दिया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि प्रत्येक परिवार को अपने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने के लिए जागरूक होना चाहिए, ताकि वे भविष्य में समाज और देश का नाम रोशन कर सकें।
इसके साथ ही समाज के लोगों के दुख-सुख में सहभागी बनने, जरूरतमंदों की सहायता करने तथा सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का संकल्प भी लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से कुशवाहा सभा जिला अध्यक्ष बड़ेलाल मौर्य, संजय मौर्या, प्रधान रामजी वर्मा, रामप्रवेश वर्मा,भानु वर्मा, दिलीप वर्मा, अखिलेश वर्मा, अजित वर्मा, विनोद वर्मा, जय प्रकाश वर्मा, रतन वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक का समापन समाज हित में मिलकर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

