You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा: दूसरे दिन कड़ी सुरक्षा में हुई परीक्षा

width="500"

बलिया। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन की परीक्षा मंगलवार को हुई। सुबह से ही केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें देखी गईं। जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा शुरू हुई।
आजमगढ़ से परीक्षा देकर बस पकड़ने पहुंची अमृता यादव ने कहा कि पेपर अच्छा आया था और बहुत अच्छा गया है। एक अन्य परीक्षार्थिनी ने कहा कि पेपर अच्छा गया है। रोडवेज के किराये में भी 50 प्रतिशत छूट मिल रहा है। वाराणसी से परीक्षा देने बलिया पहुंचे विशाल कुमार ने कहा कि एग्जाम दे चुके हैं। अब घर जा रहे हैं। पेपर बहुत अच्छा आया है।एसआई एग्जाम से भी अच्छा पेपर आया है।


परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार सुबह आठ बजे खोले गए। इसके बाद अभ्यर्थियों की थ्री लेयर सघन तलाशी, दस्तावेज सत्यापन और बायोमेट्रिक जांच की प्रक्रिया शुरू की गई। सभी जांच पूरी होने के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया।
परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों को तैनात किया गया है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और अन्य प्रतिबंधित सामग्री का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहा। जनपद के 15 परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में कुल 12 हजार से अधिक परीक्षार्थी पंजीकृत है। जिला प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पूरी सतर्कता बरती। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी सक्रिय रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *