You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे चलाएगा तीन जोड़ी ट्रेनें

width="500"

बलिया। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने 7 से 10 जून तक तीन जोड़ी अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन विशेष गाड़ियों का संचालन आजमगढ़, बलिया, मऊ, देवरिया और गोरखपुर रूट पर किया जाएगा, जिससे परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में आसानी होगी।
रेलवे प्रशासन के अनुसार, गाड़ी संख्या 05134/05133 आजमगढ़-बलिया-आजमगढ़ परीक्षा विशेष ट्रेन 7 से 10 जून 2026 तक संचालित की जाएगी। यह ट्रेन आजमगढ़ से शाम 7ः30 बजे प्रस्थान करेगी और मऊ जंक्शन से रात 8ः50 बजे रवाना होकर बलिया रात 9ः45 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन बलिया से रात 10ः15 बजे चलेगी, मऊ जंक्शन से रात 11ः50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 1ः15 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी।

दूसरी गाड़ी का रूट इस प्रकार है
इसके अलावा, गाड़ी संख्या 05136/05135 आजमगढ़-बलिया-आजमगढ़ परीक्षा विशेष ट्रेन 8 से 10 जून तक संचालित होगी। यह ट्रेन आजमगढ़ से दोपहर 1 बजे रवाना होगी, मऊ जंक्शन से दोपहर 2ः15 बजे चलकर बलिया शाम 3ः45 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में यह ट्रेन बलिया से शाम 4ः15 बजे प्रस्थान करेगी, मऊ जंक्शन से शाम 5ः50 बजे रवाना होकर शाम 7 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी।

तीसरी गाड़ी का रूट इस प्रकार है
तीसरी विशेष गाड़ी संख्या 05139/05140 आजमगढ़-गोरखपुर-आजमगढ़ परीक्षा स्पेशल ट्रेन 8 से 10 जून 2026 तक चलाई जाएगी। यह ट्रेन आजमगढ़ से दोपहर 2 बजे रवाना होगी और मऊ जंक्शन, भटनी तथा देवरिया सदर होते हुए शाम 6ः30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
वापसी में यह ट्रेन गोरखपुर से रात 8 बजे चलेगी। देवरिया सदर से रात 9ः20 बजे, भटनी से रात 9रू40 बजे और मऊ जंक्शन से रात 11ः05 बजे प्रस्थान करते हुए अगले दिन रात 12ः30 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी। रेलवे प्रशासन का कहना है कि भर्ती परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए इन विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को सुगम और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराई जा सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *