You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : डा. अभय नारायण राय ने संभाला सीएमओ का कार्यभार

width="500"

बलिया। उत्तर प्रदेश शासन ने जनपद को नया मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) प्रदान किया है। चिकित्सा अनुभाग-दो के विशेष सचिव रवि रंजन द्वारा जारी आदेश के तहत डॉ. अभय नारायण राय को बलिया का मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने मंगलवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया।


डॉ. अभय नारायण राय इससे पूर्व प्रतापगढ़ में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद पर तैनात थे। शासन ने बलिया में मुख्य चिकित्सा अधिकारी का पद रिक्त होने के कारण उन्हें यहां तैनात किया है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।


नवनियुक्त सीएमओ डॉ. राय ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता होगी। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पताल में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत करते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *