You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : डा. अभय नारायण राय बने बलिया के सीएमओ

width="500"

बलिया। उत्तर प्रदेश शासन के चिकित्सा अनुभाग दो के विशेष सचिव रवि रंजन ने डॉ. अभय नारायण राय को बलिया का नया मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) नियुक्त किया है। डॉ. राय प्रादेशिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के संयुक्त निदेशक ग्रेड के चिकित्साधिकारी हैं। इससे पहले, वह प्रतापगढ़ में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद पर तैनात थे।


विशेष सचिव ने बलिया में मुख्य चिकित्सा अधिकारी का रिक्त पद होने के कारण डॉ. राय को इस पद पर तैनात किया है। उन्हें तत्काल अपनी नवीन तैनाती के पद पर कार्यभार ग्रहण कर कार्यभार प्रमाणक शासन को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *