
बलिया। मनियर थानांतर्गत पुरूषोत्तम पट्टी गांव शुक्रवार को सुबह तेन्दुआ के देखे जाने से ग्रामवासियों में भय एवं अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। गांव के सरेह में ज्वार के खेत में छिपा तेंदुआ अब तक दो ग्रामीणों को हमला कर घायल कर चुका है। हमला के बाद उस खेत को जिस में तेंदुआ छिपा है ग्रामीणों द्वारा चारों तरफ से घेर लिया गया है। तेंदुआ करीब डेढ़ कुन्तल वजन का बताया जाता है।
सूचना पाकर वन विभाग की टीम सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। ग्रामीणों के अनुसार पुरूषोत्तम पट्टी गांव निवासी विजय राजभर(60) शुक्रवार को प्रातः 10 बजे अपने खेत में बोए गए ज्वार को काट रहे थे।ज्वार काटते हुए विजय जब उस में छिपे तेंदुआ के पास पहुंचे तो उसने अचानक उन पर हमला कर घायल कर दिया।इस दौरान तेंदुआ के हमले के बारे में पुरूषोत्तम पट्टी सहित आस पास के गांवों में खबर फैल गई जिससे ग्रामीण दहशत में आ गए हैं। साथ ही खेत को चारों तरफ से घेर लिए जिसमें तेंदुआ छुपा हआ था इस दौरान भीड़ के शोर से घबराया हुआ तेंदुआ अचानक हमला कर शिवभक्ति यादव उर्फ राजा को भी घायल कर दिया जिसमें कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गई।
इस दौरान तेंदुआ देखे जाने के बारे में ग्रामवासियों द्वारा पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को खबर कर दी गई।सूचना मिलते ही एस डी एम सिकन्दरपुर,सी ओ बांसडीह जयशंकर मिश्र,थानाध्यक्ष मनियर अजय कुमार त्रिपाठी, नायब तहसीलदार सिकन्दरपुर संजय यादव सहित वन विभाग की टीम कुच्च ही देर में मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों से तेंदुआ और उस के हमले के बारे में पूरी जानकारी ले कर उसे पकड़ने की व्यवस्था में लग गए हैं।

