Asarfi

Ballia : जगदीशपुर में ट्रांसफार्मर में लगी आग, मची अफरा-तफरी

width="500"

बलिया। शहर के जगदीशपुर मोहल्ले में बृहस्पतिवार की शाम अचानक ट्रांसफार्मर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब छह बजे मोहल्ले में लगे ट्रांसफार्मर से अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते उसमें तेज लपटें उठने लगीं। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के लोगों में भगदड़ की स्थिति बन गई। लोगों ने तुरंत बिजली विभाग और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया और कुछ देर बाद स्थिति को नियंत्रित कर लिया। हालांकि ट्रांसफार्मर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे जगदीशपुर मोहल्ले की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली कटने से लोगों को देर शाम तक परेशानी का सामना करना पड़ा।
एसडीओ सिटी शुभम मौर्या ने बताया कि ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारणों की जांच कराई जा रही है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या ओवरलोडिंग की आशंका जताई जा रही है। जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *