
बलिया। जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के रामपुर असली गांव में शनिवार देर शाम एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान प्रभु प्रसाद (26) पुत्र राजेश प्रसाद गोंड के रूप में हुई है।
जानकारीर के अनुसार प्रभु प्रसाद ने गांव स्थित अपने नवनिर्मित डेरे में टीनशेड की पाइप से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। जब वे डेरे पर पहुंचे तो प्रभु का शव फंदे से लटकता मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक प्रभु प्रसाद की शादी बीती 9 मार्च को हुई थी। शादी को अभी लगभग दो माह ही हुए थे। युवक की मौत से गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने आत्महत्या के कारणों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। गड़वार थाना प्रभारी हितेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

