You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : कड़ी सुरक्षा के बीच प्रमुख केंद्रों पर हुई नीट की परीक्षा

width="500"

बलिया। नीट यूजी की परीक्षा रविवार को जिले के प्रमुख केंद्रों पर हुई। पिछले वर्षों के रूझान को देखते हुए प्रशासनिक व्यवस्था बेहतर रही। प्रमुख केंद्रों में टीडी कालेज, सतीश चंद्र कालेज, कुंवर सिंह पीजी कालेज, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जैसे संस्थानों को केंद्र बनाया गया था। परीक्षा दो बजे से लेकर लगभग पांच बजे तक निर्धारित रही।

परीक्षा शुरू होने से कुछ घंटे पहले परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया। इसके पहले परीक्षार्थियों का मुख्य गेट पर चेकिंग कर अंदर जाने दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस केंद्रों पर तैनात रही। वहीं परीक्षार्थियों के अभिभावक केंद्रों के बाहर खड़े रहे। जैसे ही परीक्षा खत्म हुई, परीक्षार्थियों के बाहर निकलते ही कुछ समय तक भीड़ भाड़ की स्थिति रही।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *