Asarfi

Ballia : बुद्ध पूर्णिमा पर बलिया में गूंजा शांति और सद्भाव का संदेश, भव्य कार्यक्रम में उमड़ी भीड़

width="500"

बलिया : बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर जिला कुशवाहा सभा, परिखरा (बलिया) के प्रांगण में एक भव्य एवं श्रद्धापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भगवान बुद्ध के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान पूरे प्रांगण में भक्तिमय और शांतिपूर्ण वातावरण बना रहा।

उपस्थित अतिथियों एवं समाजसेवियों ने बुद्ध के शांति, करुणा और अहिंसा के संदेशों को जीवन में अपनाने पर बल दिया। शिवबचन भन्ते जी ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान बुद्ध के सिद्धांत आज भी समाज को सही दिशा दिखाने में सक्षम हैं। उन्होंने आपसी भाईचारे, सद्भाव और मानवता के मूल्यों को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही बताया की यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि क्रोध, लोभ और अहंकार को छोड़कर करुणा, धैर्य और सत्य का मार्ग अपनाना ही सच्चा सुख देता है। दूसरों को बदलने से पहले खुद को समझना और सुधारना ही सबसे बड़ा ज्ञान है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।

आयोजन को सफल बनाने में सभा के पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला कुशवाहा सभा के जिला अध्यक्ष बड़ेलाल मौर्य, शिवबचन भन्ते जी, धम्मपल जी, बालजीत कुशवाहा, अजित वर्मा, अखिलेश वर्मा, परमात्मा कुशवाहा, विनोद वर्मा, सुरेश वर्मा, हृदयानंद, दिलीप वर्मा, पवन वर्मा, सतेन्द्र वर्मा एवं विश्राम कुशवाहा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *