
बलिया: कराटे एसोसिएशन ऑफ़ के उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में आयोजन सब-जूनियर, कैडेट एवं जूनियर कराटे प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ के चौक स्टेडियम में किया गया था।
इस प्रतियोगिता में द होराइजन स्कूल, गड़वार के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। कक्षा 7वीं के छात्र आयुष गुप्ता 13 वर्ष 65+किलो भार मे स्वर्ण पदक हासिल किया, वहीं कक्षा 6वीं के आहिल रजा खान 10 वर्ष 40+ किलो भार में रजत पदक जीता। इसके अलावा कक्षा 7वीं की छात्रा आरोही सिंह ने 12 वर्ष -55 किलो भार में कांस्य पदक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन विजेताओं को विद्यालय परिसर मे जोरदार स्वागत किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य एस, सिंह इनका स्वागत अभिनन्दन किया तथा आपने सम्बोधन मे कहा की आयुष गुप्ता का राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता देहरादून के लिए चयन हुआ यह गर्व की बात है। द्यालय के प्रबंधक मनोज सिंह जी ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उनके उज्जवल भविष्य की कामनाये की।

