
बलिया। जमुनाराम मेमोरियल स्कूल मानपुर चितबड़ागांव का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा।

10वीं में विद्यालय के छात्र चैतन्य कुमार 95 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

वहीं अर्पित मिश्रा 94.6 प्रतिशत, सजल शेखर तिवारी 92 प्रतिशत, आयुष्मान सिंह 90 प्रतिशत, अविरल तिवारी 89, रोशन गिरी 89 प्रतिशत, छात्रा आस्था गुप्ता 87 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल का नाम रोशन किया है।

स्कूल के संस्थापक प्रबंधन प्रोफेसर धर्मात्मा नन्द, निदेशक तुषार नन्द, सह निदेशक सौम्या प्रसाद, प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह एवं कोआर्डिनेटर नीतू मिश्रा,

अरविंद चौबे और स्कूल के शिक्षकगण आदि ने बच्चों के सफलता पर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

