
बलिया। सीबीएसई की कक्षा दसवीं की परीक्षा परिणाम बुधवार को आते ही विद्यालय के विद्यार्थियों सहित सभी अध्यापकों में भी खुशी की लहर दौड़ गई। बृहस्पतिवार के सुबह ही दर्जनों विद्यार्थी जो 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए थे सभी अपने अभिभावकों के साथ प्रातः काल ही विद्यालय विद्यालय पर उपस्थित हुए जिन्हें विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजीनियर तुषारनंद एवं प्राचार्य अजीत कुमार सिंह द्वारा माल्यार्पण करके मिष्ठान खिलाते हुए बच्चों को शुभकामना दी गई। जिसमें चौतन्य कुमार 95 प्रतिशत अंक अर्जित करके प्रथम स्थान प्राप्त कर शीर्ष पर रहे। वहीं अर्पित मिश्रा 94.6 प्रतिशत अंक अर्जित कर द्वितीय स्थान पर रहे तथा सजल शेखर तिवारी 92 प्रतिशत प्राप्त करके तृतीय स्थान पर रहे।
इसके अलावा अविरल तिवारी, रोहन गिरी, शिवराज चौहान, अनन्या सिंह, आस्था गुप्ता, अंशुमान सिंह, शिवम सिंह, भूमि सिंह, प्रिया मौर्य आदि सभी विद्यार्थियों का 90 प्रतिशत से अधिक अंक रहा। साथ ही विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक प्रोफेसर धर्मात्मानंद द्वारा भी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।
इस अवसर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी चैतन्य कुमार के पिताजी अनिल कुमार (प्रधानाचार्य जूनियर हाईस्कूल नरही) एवं सजल शेखर तिवारी के पिताजी देवेश तिवारी दोनों अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया।

