You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बलिया में आपत्तिजनक ऑडियो वायरल : दो निरीक्षक निलंबित, जांच जारी

width="500"

बलिया। थाना उभांव में तैनात तत्कालीन निरीक्षक अपराध नरेश कुमार मलिक का एक आपत्तिजनक ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। ऑडियो में आवेदिका के आरोपपत्र को जमा करने के संबंध में आपत्तिजनक बातचीत सामने आई है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 13 अप्रैल 2026 को निरीक्षक नरेश कुमार मलिक को निलंबित कर दिया। वहीं, जांच के दौरान थाना उभांव के प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला की भी संलिप्तता के आरोप सामने आने पर उन्हें भी 15 अप्रैल 2026 को निलंबित कर दिया गया है।
पूरे प्रकरण की जांच अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) को सौंपी गई है। पुलिस के अनुसार, वादिनी/पीड़िता फिलहाल बाहर गई हुई है, जिससे संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़िता से संपर्क स्थापित होने के बाद नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इधर, थाना उभांव में निरीक्षक दिनेश कुमार पाठक को नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *