Asarfi

Ballia : बेमौसम बारिश से ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे का काम प्रभावित, अप्रैल अंत तक होगा शुरू

width="500"

बलिया। भरौली गोलम्बर से गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर तक पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाली ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेसवे सड़क का लोकार्पण अब अप्रैल के अंतिम सप्ताह में किए जाने की संभावना है। पहले इसे एक अप्रैल से चालू किया जाना था, लेकिन बेमौसम बारिश और भारी वाहनों के आवागमन से निर्माण कार्य प्रभावित हो गया।
बक्सर नया पुल चालू होने के बाद से भरौली गोलम्बर पर एनएच-922 और एनएच-31 पर भीषण जाम की समस्या बनी हुई है। आए दिन लगने वाले जाम और दुर्घटनाओं से लोग परेशान हैं। ऐसे में इस नई लिंक सड़क से जाम से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


करीब 17.2 किलोमीटर लंबी इस ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण 263 करोड़ रुपये की लागत से 18 सितंबर 2023 को शुरू हुआ था। परियोजना के तहत छोटे-बड़े 22 पुलों का निर्माण किया गया है, जिसमें एक रेलवे ब्रिज भी शामिल है।
निर्माण कार्य से जुड़े बाबा कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर पवन दुबे के अनुसार, पहले इसे एक अप्रैल से शुरू करने की योजना थी, लेकिन दो बार हुई बेमौसम बारिश और भारी वाहनों के दबाव के कारण कार्य प्रभावित हुआ है। हालांकि, हर हाल में अप्रैल माह के भीतर सड़क को चालू कर दिया जाएगा।


स्थानीय लोगों का कहना है कि वे लंबे समय से जाम की समस्या से जूझ रहे हैं और अब उनकी निगाहें इस लिंक एक्सप्रेसवे के शुरू होने पर टिकी हैं, जिससे यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *