You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : लोहे का गेट गिरने से पांच वर्षीय मासूम की मौत, मिस्त्री पर लापरवाही का आरोप

width="500"

बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के हनुमानगंज स्थित वृंदावन कॉलोनी में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में पांच वर्षीय मासूम की जान चली गई। घर का भारी लोहे का मुख्य गेट गिरने से मासूम उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार वृंदावन कॉलोनी निवासी राजेश ठाकुर के घर का करीब तीन क्विंटल वजनी लोहे का मेन गेट अचानक गिर गया। घटना के समय उनका पांच वर्षीय पुत्र देवांश ठाकुर गेट बंद कर रहा था। इसी दौरान दीवार में लगे गेट का कब्जा निकल गया और पूरा गेट बच्चे के ऊपर गिर पड़ा। गेट की चपेट में आने से उसके सिर में गंभीर चोट आई और अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा।


परिजन गेट गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और किसी तरह गेट हटाकर बच्चे को जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजेश ठाकुर ने बताया कि उन्होंने करीब पांच महीने पहले ही नया मकान बनवाया था और स्थानीय मिस्त्री से गेट लगवाया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि गेट को लापरवाहीपूर्वक लगाया गया, जिससे यह हादसा हुआ। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर मिस्त्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


घटना के बाद मां पूजा का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं परिजनों ने शाम को महावीर घाट पर मासूम का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष रत्नेश दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *