You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : गैस सिलेंडर फटने से लगी आग, चार झोपड़ियां राख, संकट में परिवार

width="500"

बांसडीह। क्षेत्र के केवटलिया चौबे (बलुआ) गांव में गैस सिलेंडर फटने से लगी आग से चार रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। आग से घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। घटना के समय परिवार के लोग खेतों में गेहूं काटने गये थे। गांव के दहारी साहनी के परिवार के लोग गेहूं की कटाई के लिए खेत में गए हुए थे। इसी दौरान अचानक उनके घर से तेज धमाके की आवाज आई, आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े।
ग्रामीणों ने देखा कि गैस सिलेंडर फटने से झोपड़ियों में आग लग चुकी थी, जो देखते ही देखते विकराल रूप ले गई। आग की लपटों ने एक के बाद एक चार झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने बाल्टी और टुल्लू पंप के सहारे आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती गई।
घटना की सूचना बांसडीह से पंहुची फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक झोपड़ियों में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन सहित पूरा सामान जलकर राख हो चुका था। हादसा ने परिवार को संकट में डाल दिया है। पीड़ित दहारी साहनी की बेटी संगीता साहनी की शादी 28 अप्रैल को तय हैं। शादी की तैयारियों के बीच हुए हादसे ने परिवार की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। अब परिवार के सामने बेटी की शादी और जीवन यापन दोनों की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि वे इस संकट की घड़ी से उबर सकें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *