Asarfi

Ballia : 27 साल पहले पूर्व प्रधानमंत्री की परियोजना बाईपास मेडिकल कारीडोर को दयाशंकर सिंह ने दी हरी झंडी

width="500"

रोशन जायसवाल,
बलिया।
बाईपास मेडिकल कारीडोर बनने से चित्तू पांडेय चौराहे पर लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलेगी। यह परियोजना आम जनमानस के लिए लाभकारी होगी। इस परियोजना के तहत लगभग ढाई किलोमीटर लंबी और सात मीटर चौड़ी होगी। इसके पूर्ण हो जाने के बाद शहर की सुंदरता भी बढ़ जाएगी। इस प्रोजेक्ट पर 35 करोड़ 23 लाख 36 हजार रूपये खर्च होंगे। इसमें एक करोड़ 72 लाख 92 हजार रूपये टोकन मनी के रूप में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी है।

इस परियोजना को पूर्ण करने की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को दी गई है। आज से लगभग 27 साल पहले 1999 में माल्देपुर मोड़ पर तत्कालीन राज्यपाल सूरजभान ने बाईपास का शिलान्यास किया था। लोग बताते है कि गांव के लोगों ने इसकी मांग को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी से मिले, उस वक्त चंद्रशेखर जी ने ही तत्कालीन राज्यपाल से शिलान्यास कराया। लेकिन कुछ कारणवश यह परियोजना आगे नहीं बढ़ पाई।

अब उसी परियोजना को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने आगे बढ़ा दिया है, बढ़़ाया ही नहीं बल्कि जमीन का सर्वे भी करा दिया। इस परियोजना को पूर्ण करने के लिये प्रशासन पूरी तरह से लग चुका है।

परिवहन मंत्री ने राजस्व कर्मियों के साथ की बैठक
एनएच 31 से हैबतपुर महिला अस्पताल मार्ग मेडिकल बाइपास कारीडोर मार्ग सुंदरीकरण व चौड़ीकरण की परियोजना बनाई गई है। यह मार्ग पहले से है, इसको और बेहतर बनाने के लिये परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सर्वे कराते हुए राजस्व कर्मियों के साथ बैठक की थी। उसके बाद इस परियोजना को गति दी।

बलिया की लाइफ लाइन होगी बाईपास कारीडोर
हैबतपुर, विजयीपुर अस्पताल बाईपास कारीडोर एक तरह से कह दिया जाए तो बलिया की लाइफ लाइन होगी। इसके बनने से कई फायदे दिखाई दे रहे हैं। हैबतपुर से विजईपुर के बीच बाईपास कारीडोर से रामपुल महावल गांव जुड़ेगा, जिससे चंद्रशेखर नगर के लोग भी इसका लाभ उठा सकेंगे। इसके अलावा महिला अस्पताल, पुरूष अस्पताल व बनने वाले मेडिकल कालेज, ओपीडी से भी लोगों को लाभ मिलेगी।

बाढ़ जैसी समस्याओं से भी लोगों को मिलेगी निजात
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और मेडिकल बाईपास कारीडोर बनने से गंगा का बढ़ता जलस्तर विजयीपुर, हैबतपुर गांव के लोगों को कुछ हद तक ही प्रभावित कर पाएगी।

पूर्व प्रधान प्रतिनिधि धर्मवीर सिंह ने बताया…
बलिया। रामपुर महावल गांव के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि धर्मवीर सिंह ने बताया कि इस परियोजना के पीछे सांसद नीरज शेखर और मंत्री दयाशंकर सिंह की बहुत बड़ी सोच है। माल्देपुर मोड़ से हैबतपुर विजयीपुर तक शहर का विस्तार हो जाएगा। रौनक बढ़ जाएगी। होटल, मैरेज हाल के अलावा मेडिकल फेसिलिटी बढ़ जाएगी। खोरीपाकड़, नसीराबाद, मुबारकपुर, सागरपाली आदि क्षेत्रों से अस्पताल की तरफ आने वाले लोगों के लिये बड़ी सहूलियत होगी। अक्सर यह देखा जाता है कि चंद्रशेखर नगर से ही चित्तू पांडेय तक जाम जैसी स्थिति विकट हो जाती है। इसमें एंबुलेंस, स्कूली बसें और आम लोग फंस जाते है। एक तरह से इन समस्याओं का समाधान होगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *