You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : ट्रक खड़ा करने के विवाद में हत्या, 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

width="500"

बलिया। थाना सुखपुरा क्षेत्र में ट्रक खड़ा करने के विवाद को लेकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 24 मार्च 2026 को थाना सुखपुरा में एक व्यक्ति द्वारा तहरीर देकर आरोप लगाया गया था कि ट्रक खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में उसके पिता पर बेल्चा और रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।


मंगलवार को थाना सुखपुरा पुलिस टीम, थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे के नेतृत्व में क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी सियाराम सिंह (66) निवासी सुखपुरा को करीब 10:45 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे के साथ हेड कांस्टेबल संतोष कुमार राजभर, कांस्टेबल शिवम चौहान और चालक कांस्टेबल गणेश चौधरी शामिल रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *