You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : पोखरे में नहाते समय डूबा युवक, मौत

width="500"


सिकंदरपुर (बलिया)।
थाना क्षेत्र के लखनापार गांव में बुद्धवार की शाम गांव में स्थित पोखरे में नहाते समय युवक गहरे पानी में डूब गया। साथ में नहा रहे अन्य युवकों ने इसकी जानकारी गांव के लोगों को दिया। आधा दर्जन लोग पोखरे में कूद कर युवक की तलाश शुरू कर दिए। काफी प्रयास के बाद अनिल को बाहर निकाला गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों व गांव के लोगों को लगी पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं अस्पताल पहुंचे परिजन दहाड़े मार कर रोने लगे। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लखनापार गांव निवासी अनिल राजभर उम्र 35 वर्ष पुत्र मानिकचंद राजभर गांव में स्थित पोखरे में शाम को करीब 4 बजे अपने तीन चार साथियों के साथ नहा रहा था इसी दौरान गहरे पानी में डूब गया जब तक लोग उसे पानी से निकाल कर अस्पताल ले गए तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शादी सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के 12 डी निवासी शकुंतला देवी से 12 वर्ष पूर्व हुई थी। मृतक के एक पुत्र अनूप कुमार 10 वर्ष व दो पुत्रिया मीनाक्षी 8 वर्ष, माही 6 वर्ष का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं मृतक ट्रैक्टर चला कर परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक अनिल राजभर मिलनसार था।

रमेश जायसवाल

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *