
बलिया। रसड़ा थाना पुलिस ने बागीचे में हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 83,010 रुपये नगद, 52 ताश के पत्ते और 10 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता के निर्देशन में रसड़ा पुलिस ने छापेमारी की।
प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र बहादुर सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कोप क्षेत्र स्थित उदय गोंड की बगिया में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके से 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए आरोपियों के नाम
पकड़े गए आरोपियों में मोनू सिंह उर्फ प्रकाश सिंह निवासी कुरेम थाना रसड़ा, बाला लखन्दर बिन्द निवासी चौरा थाना कासिमाबाद गाजीपुर, अखिलेश पाण्डेय निवासी कटया लहन थाना कासिमाबाद गाजीपुर, संजय सिंह निवासी नवाबपुरा थाना रसड़ा, अजमल अंसारी निवासी गोगौली थाना कासिमाबाद गाजीपुर, मारकण्डेय चौहान निवासी औरापुर थाना कासिमाबाद गाजीपुर, सुनील कुमार निवासी शेरपुर थाना भोवरकोल गाजीपुर, नागेश्वर राजभर निवासी खजुहा थाना कासिमाबाद गाजीपुर, जितेन्द्र चौहान निवासी पकवाइनार थाना रसड़ा, बब्बन राजभर निवासी कोप कुरेम थाना रसड़ा, अविनाश राजभर निवासी खुजही थाना कासिमाबाद गाजीपुर और राहुल सिंह निवासी नगहर थाना रसड़ा शामिल हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना रसड़ा में मुकदमा के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

