Asarfi

Ballia : जिला का पांचवां स्कूल जिसको मिली आईसीएसई बोर्ड हाईस्कूल की मान्यता

width="500"

रोशन जायसवाल,
बलिया।
जिला मुख्यालय से लगभग 12 किलोमीटर दूर स्थित फेफना सिंहपुर में हॉलीपथ कान्वेंट स्कूल जिसकी स्थापना अप्रैल 2015 को हुई थी। अपने 11 साल की सफलता में यह स्कूल उपलब्धियों की तरफ निरंतर बढ़ता गया। इस स्कूल को देख आईसीएसई बोर्ड हाईस्कूल की मान्यता दी गई। आईसीएसई बोर्ड नई दिल्ली से मिली मान्यता के बाद स्कूल परिवार में खुशी है तथा आसपास के गांवों में भी हर्ष है।


विद्यालय के डायरेक्टर डा. परवेज ने बताया कि यह हमारे मेहनत का परिणाम है। हमने बेहतर अंग्रेजी शिक्षा प्रदान करने में इस विद्यालय को अग्रणी भूमिका में लाया है। विद्यालय के मैनेजर सुबहान अंसारी ने बताया कि इस मान्यता के साथ हम उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने के लिये प्रतिबद्ध है। इस उपलब्धि के पीछे शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों को हम बधाई देते है। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रकाश सिंह ने कहा कि क्षेत्र का एकलौता विद्यालय है जिसे सीआईएससीई नई दिल्ली द्वारा हॉलीपथ कान्वेंट स्कूल सिंहपुर को हाईस्कूल आईसीएसई की मान्यता दी है।

ये हमारे स्कूल के लिये बहुत बड़ी उपलब्धि है। इसके अलावा सीनियर कोआर्डिनेटर शिवप्रकाश सिंह ने बताया कि हमें खुशी उस वक्त हुई जब इस स्कूल ने जिले में अपनी एक अलग स्थान बनाई है। वहीं जूनियर कोआर्डिनेटर श्यामली ने बताया कि यह हमारे लिये सुनहरा मौका था जो हॉलीपथ कान्वेंट स्कूल बेहतर शिक्षा के बल पर एक मुकाम पर पहुंचा। अनुशासन और गुणवत्तापरक शिक्षा हमारी प्राथमिकताओं में है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *