You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : सड़क हादसे में वैवाहिक कार्यक्रम में जा रहे युवक की मौत

बलिया। एनएच 31 से जनेश्वर मिश्र सेतु जाने वाले मार्ग स्थित जनाड़ी तिराहे पर बुधवार की रात दो बुलेटों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुुंचाया। जहां हालत गंभीर देखकर वाराणसी के लिये रेफर कर दिया गया। वहीं हादसे की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई।


जानकारी के अनुसार नगवा निवासी अखिलेश पांडेय (32) पुत्र नंद गोपाल पांडेय करीब 10 बजे रात में अपने मित्र अवनीश ओझा के साथ बुलेट से निमंत्रण पर किसी वैवाहिक कार्यक्रम में जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे बिसेनीडेरा निवासी कुनाल सिंह (20 वर्ष) पुत्र संगम सिंह की बुलेट से उनकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर तिराहे स्थित पुलिस पिकेट पर तैनात जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों के परिजनों को सूचित किया। बिना इंतजार किए घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। जहां जांचोपरांत डॉक्टरों ने अखिलेश पांडेय को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल कुनाल सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *