You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : इस हाल में पिता को देखकर बेटे की निकल गई चीख, जांच में जुटी पुलिस

बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के हल्दी भदौरिया टोला निवासी एक व्यक्ति ने रविवार की दोपहर पंखे के हुक से बेड सीट का फंदा बनाकर फांसी लगा अपनी इहलिला समाप्त कर लिया। इसकी जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेजवा दिया। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार हल्दी भदौरिया टोला निवासी देव कुमार 40 पुत्र योगेन्द्र राम गुजरात में वेल्डर का काम करता था।

ग्रामीणों के अनुसार 1 जनवरी 2026 को तबियत खराब होने के चलते गांव आया था तब से वह घर पर ही रह रहा था और शराब पीने का आदि हो गया था। आज भी वह शराब पीकर ही घर लौटा था। घर पर कोई नहीं था, पत्नी लीला देवी 37 किसी के खेत में मटर की छेमी तोड़ने के लिए गई थी और उसका पुत्र मिथुन कुमार 13 गांव में ही कही घूमने गया था।

जब वह घर आया तो देखा कि पापा ने फांसी लगा ली है। घटना की जानकारी मिलने पर आस पास के लोग इकट्ठा हो गए। किसी ने पुलिस को सूचना दिया। घटना स्थल पर पहुंची हल्दी पुलिस ने फंदे से उतार कर एंबुलेंस में डाल थाने लेकर गई जहां से पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *