You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : श्री होरिल ब्रह्म बाबा जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन, राजेश्वर सिंह ने खिलाडिय़ों का किया उत्साहवर्धन

बलिया। बांसडीह रोड क्षेत्र में आयोजित श्री होरिल ब्रह्म बाबा जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन सुनील मिश्रा द्वारा कराया गया था, जिसमें जिले भर की टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि योगेश्वर सिंह के छोटे भाई राजेश्वर सिंह रहे।

उन्होंने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, एकता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना सिखाता है। विशिष्ट अतिथि के रूप में थानाध्यक्ष बांसडीह रोड वंश बहादुर सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं को सकारात्मक दिशा देती हैं।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान सुधाकर मिश्र, मुरली मिश्र, मनोज दुबे, प्रिंस तिवारी, बृजेश मिश्र, रमेश वर्मा, विनोद मिश्र, अंकित चौबे तथा दिनेश यादव सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजक सुनील मिश्रा ने सभी अतिथियों एवं खिलाडिय़ों का आभार व्यक्त किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *