Asarfi

Ballia : मुठभेड़ में हत्या के दो बदमाशों को लगी गोली, चार गिरफ्तार

width="500"

संवरा में शराब के ठेके पर विवाद में हुई थी सत्यप्रकाश की हत्या
बलिया।
अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बलिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में थाना रसड़ा कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम ने रविवार तड़के मुठभेड़ के दौरान हत्या के दो वांछित आरोपियों समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह करीब 3ः50 बजे नवापुरा महतवार मार्ग के पास वाहन चेकिंग के दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार संदिग्ध युवकों को रुकने का इशारा किया गया। आरोप है कि युवक बाइक मोड़कर भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई।
घायल आरोपियों की पहचान सुन्दरम सिंह उर्फ सत्या सिंह (21) पुत्र कमलेश सिंह निवासी संवरा थाना रसड़ा तथा राज सिंह उर्फ राजा सिंह (24) पुत्र राकेश सिंह उर्फ टुनटुन सिंह निवासी संवरा थाना रसड़ा के रूप में हुई है। दोनों के पैर में गोली लगी है और उनका इलाज सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है।
वहीं मौके से भाग रहे दो अन्य आरोपियों अनुज सिंह (19) निवासी बड़ी पकवल थाना सराय लखंसी जनपद मऊ तथा अजय खरवार (18) निवासी चकिया थाना रानीपुर जनपद मऊ को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने साथी उमाकांत पांडेय के साथ मिलकर 14 फरवरी को संवरा शराब ठेके के पास एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, दो तमंचा .303 बोर, जिंदा व खोखा कारतूस, दो मोटरसाइकिल तथा हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *