You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बलिया में 9 वर्षीय मासूम की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, चाचा-चाची गिरफ्तार

width="500"

बलिया। जनपद के सहतवार थाना क्षेत्र में 9 वर्षीय मासूम अभिषेक प्रजापति की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए मृतक के ही चाचा-चाची को गिरफ्तार किया है। स्वाट, सर्विलांस टीम व थाना सहतवार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

घटना का विवरण
इस संबंध में खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि 25 जनवरी 2026 को सहतवार थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगही निवासी गणेश प्रजापति ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसका भतीजा अभिषेक प्रजापति (9) घर के पास खेलते समय अचानक लापता हो गया। इस संबंध में थाना सहतवार पर मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद 31 जनवरी 2026 को घाघरा नदी में 64 बंधा के पास मासूम का शव बरामद हुआ। पोस्टमार्टम व विवेचना के दौरान चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि हत्या में मृतक के चाचा गणेश प्रजापति और चाची अमृता देवी की संलिप्तता है।

मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी
7 फरवरी 2026 को थाना सहतवार पुलिस, स्वाट व सर्विलांस टीम के साथ संदिग्धों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हत्या के आरोपी मोटरसाइकिल से ताहिरपुर की ओर भागने की फिराक में हैं। सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान
गणेश प्रजापति पुत्र नंद बिहारी प्रजापति और अमृता देवी पत्नी गणेश प्रजापति निवासी ग्राम सिंगही, थाना सहतवार के रूप में हुआ।

पूछताछ में कबूला जुर्म
पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि घरेलू तनाव और संतान न होने को लेकर तानों से आक्रोशित होकर उन्होंने अभिषेक की हत्या की। गणेश प्रजापति ने बताया कि उसने गांव के एक लड़के के माध्यम से मासूम को बहला-फुसलाकर बुलवाया, फिर उसे मोटरसाइकिल से घाघरा नदी किनारे ले जाकर ईंट से सिर पर वार कर हत्या कर दी और शव नदी में फेंक दिया। उसके बाद लड़के को धमकी दिया कि अगर किसी को बताओंगे तो तुम्हे और तुम्हारे परिवार को जान से मार दूंगा। पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट का टुकड़ा, तीन मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को न्यायालय चालान कर दिया।

मृतक के माता पिता के बदले सुर
सहतवार। सिंगही ग्राम सभा के 25 जनवरी को लापता मृतक ‌छात्र अभिषेक प्रजापति के 13वें दिन पुलिस द्वारा हत्यारे का खुलासा किया गया। हास्यास्पद बात यह रही कि ‌शनिवार के दिन ही स्थानीय संवाददाता द्वारा मृतक के घर पहुंच कर पूछने पर परिजन द्वारा बताया गया कि जो भी हत्यारा है। उसको फांसी न देकर उम्र कैद की सजा दी जाए। जबकि जिस दिन घाघरा नदी में पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जा रहा था। उस दिन माता आशा देवी व पिता चंदन कुमार प्रजापति द्वारा यह कहा जा रहा था कि जो भी इस हत्या में शामिल होगा। उसको तुरंत फांसी दिया जाए। इसी बात को लेकर पूरे ग्राम सभा स्तर तक लोगों द्वारा थाने का घेराव किया गया।

प्रापर्टी व पारिवारिक विवाद भी बना मुख्य कारण
सहतवार। मृतक अभिषेक प्रजापति के गायब होने के दिन ही उसके हत्यारे चाचा गणेश प्रजापति द्वारा देर रात सहतवार थाने पहुंचकर अपहरण का मामला दर्ज कराया था। जानकारी के अनुसार हत्यारे गणेश तथा उसकी पत्नी अमृता की शादी नवंबर 2024 में ही हुई थी। 14 महीना बीता भी नहीं था कि गणेश तथा कमलेश प्रजापति में प्रॉपर्टी व आदि पारिवारिक विवाद को लेकर आए दिन झगड़ा होता रहता था। इसी बात को लेकर गुस्से में आकर चाचा गणेश प्रजापति द्वारा सुनियोजित तरीके से भतीजे अभिषेक की हत्या कर दिया था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *