You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के लकी ड्रॉ में दो विजेताओं को मिली दार्जिलिंग यात्रा

width="500"

बलिया। कासिम बाजार स्थित ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स, बलिया में शनिवार को दोपहर 12 बजे भव्य लकी ड्रॉ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन 28 जनवरी से 01 फरवरी तक ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के छठे वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित ज्वेलरी एग्जीबिशन के अंतर्गत किया गया।


कार्यक्रम में प्रत्येक खरीदारी पर दिए गए कूपन के माध्यम से लकी ड्रॉ निकाला गया। लकी ड्रॉ के लिए मुख्य अतिथि अतुल तिवारी (प्रिंसिपल, माध्यमिक शिक्षा) उपस्थित रहे, जिन्होंने कूपन निकालकर विजेताओं की घोषणा की। लकी ड्रॉ में दो विजेताओं के नाम चिन्हित किए गए। प्रथम विजेता कौशल वर्मा, बलिया और द्वितीय विजेता त्रिवेन्द्र कुमार, एस.सी. कॉलेज, बलिया रहे। दोनों विजेताओं को ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स की ओर से 2 रात 3 दिन की दार्जिलिंग यात्रा का अवसर प्रदान किया गया। इस अवसर पर कंपनी ओनर राहुल सर्राफ सहित आदित्य सिंह, रजी अहमद, नवीन चन्द्र गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, अरव सोनी, राकेश राजू, मधुरेश सिंह, मुरारी सिंह, अमरनाथ राय, नासिर जमाल आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *