You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : पुरानी रंजिश में सगे पाटीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर, नरही गांव की घटना, घायल वाराणसी रेफर

width="500"

बलिया। नरही थाना क्षेत्र के ग्राम नरही में सोमवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर सगे पाटीदारों के बीच हुई मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार मौके पर शांति व्यंवस्था कायम है।
घटना सोमवार शाम करीब छह बजे की है। जानकारी के अनुसार प्रथम पक्ष के बृजेश यादव पुत्र मुनेंद्र यादव, राकेश यादव पुत्र स्वर्गीय सुरेंद्र यादव, मुनेंद्र यादव पुत्र स्व. रामावतार यादव तथा मंजू देवी पत्नी मुनेंद्र यादव और द्वितीय पक्ष के मुकेश यादव पुत्र विक्रम यादव व प्रकाश यादव पुत्र चंद्रमा यादव के बीच पुराने विवाद को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्ष सगे पाटीदार बताए जा रहे हैं।


मारपीट के दौरान प्रथम पक्ष के राकेश यादव के सिर में गंभीर चोट आ गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल बलिया ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोटें आई हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल बलिया में चल रहा है। सूचना मिलते ही थाना नरही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने बताया कि फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है और किसी प्रकार की अफरातफरी नहीं है।


इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) बलिया कृपा शंकर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा तहरीर मिलने के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *