You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : परानपुर जनेश्वर मिश्र सेतु और ग्रीनफील्ड से जुड़ेगा ब्रह्मपुर फोरलेन

width="500"

रोशन जायसवाल,
बलिया।
उत्तर प्रदेश-बिहार की सीमा पर स्थित परानपुर से बह्मपुर फोरलेन को जोड़ने की पूरी तैयारी हो रही है। हालांकि इसमें थोड़ा वक्त लगेगा लेकिन काम शुरू होते ही जल्द खत्म होगा। बिहार सरकार के अधिकारियों से बातचीत में पता चला कि पटना-बक्सर फोरलेन ब्रह्मपुर से परानपुर करीब 11 किलोमीटर तक 14 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण होगा जिसमें दो-दो फीट पटरियां भी रहेगी। काम शुरू होते ही जल्द पूरा कर लिया जाएगा। लगभग 295 करोड़ रूपये इस परियोजना पर खर्च किए जाएंगे।


पहले जमीन अधिग्रहण किये जाएगे उसके बाद सड़क का निर्माण होगा। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि इस सड़क निर्माण के बाद पटना-बक्सर, आरा, सासाराम की दूरी कम होगी। विकास के आयाम बढ़ेगे। अच्छे बाजार डेवलप होंगे और परानपुर, जनेश्वर मिश्र सेतु होते ही ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे भी जुड़ेगा जिससे लखनऊ दिल्ली जाने में भी आसानी होगी। उधर जानकारी यह भी मिल रही है कि इस काम को पूरा होने में करीब दो साल लगेंगे।


वैसे इस कार्य को लेकर मुख्यमंत्री नीतिश कुमार भी कई बैठकें ले चुके है। वहीं दूसरी तरफ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनेश्वर सेतु से परानपुर तक सड़क कार्य को शीघ्र पूरा करने का आदेश दिया है। ऐसे में उत्तर प्रदेश और बिहार का संगम परानपुर में होगा जो काफी लाभदायक होगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *