You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

ballia : कला जोन फैशन वीक में सौरभ बने मिस्टर और निशु मिस आइकॉनिक बलिया

width="500"

बलिया। कला जोन फैशन वीक-2026 ने फैशन और ग्लैमर की दुनिया में जिले को नई पहचान दिलाई। हाई-लाइफ फैशन इवेंट ने न सिर्फ युवाओं को मंच प्रदान किया, बल्कि बच्चों और कलाकारों की प्रतिभा को भी बड़े स्तर पर सामने लाया। कार्यक्रम में फैशन, डांस और परफॉर्मेंस का शानदार संगम देखने को मिला।


बॉयज़ कैटेगरी में मिस्टर आइकॉनिक बलिया का खिताब सौरभ ने अपने नाम किया। वहीं आरिफ सैयद और अमित यादव प्रथम उपविजेता रहे, जबकि ओजस्वा गुप्ता द्वितीय उपविजेता घोषित किए गए। गर्ल्स कैटेगरी में मिस आइकॉनिक बलिया का ताज निशु यादव के सिर सजा। भावना सिंह प्रथम उपविजेता बनीं, जबकि रोशनी शुक्ला और प्रोनम मिश्रा को द्वितीय उपविजेता चुना गया। किड्स कैटेगरी में किड्स आइकॉनिक बलिया का खिताब अनायरा खान ने जीता। वेदांत सिंह प्रथम उपविजेता और भाव्या उपाध्याय द्वितीय उपविजेता रहीं।

डांस कैटेगरी में त्रिशा ने मारी बाजी
डांस कैटेगरी में त्रिशा, अदिति ठाकुर और अजीत ने अपनी ऊर्जावान प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया, जिसमें त्रिशा को विजेता घोषित किया गया। शो में जज की भूमिका में मिस यूपी अलक्ष्या सिंह के साथ विद्या पंडित, आशी जैन, समीर शेखर, राहुल, सास्वत वर्मा, शहादत शेख और अंजलि मिश्रा रहीं। कार्यक्रम का संचालन भोजपुरी अभिनेत्री पलक वर्मा ने किया।
आयोजक एवं कला जोन के संस्थापक रामकुमार मुन्ना ने अतिथियों और जजों का स्वागत किया। इस अवसर पर हैप्पी सिंह, राजेश ओझा, मनोज कुमार वर्मा, दिनेश्वर गिरी, मुक्तेश्वर सिंह, सुजल रावत, कैफ, सोनू और अमन शर्मा आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *