Asarfi

Ballia : मृत घोषित बेटे की तलाश में भटक रहा मजबूर पिता, एक लाख इनाम की घोषणा, सर्पदंश से हुई थी मौत

width="500"

बलिया। बलिया जिले के विभिन्न इलाकों में इन दिनों एक मजबूर पिता अपने छह वर्षीय बेटे को खोजने के लिए दर-दर भटक रहा है, लेकिन अब तक उसे अपने बेटे का कोई सुराग नहीं मिल सका है। यह मामला उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के लहरपुर क्षेत्र के रायपुरगंज गांव से जुड़ा है।


पीड़ित पिता बृजमोहन तिवारी के अनुसार, उनका छह वर्षीय बेटा युवराज तिवारी बीते 12 अगस्त को घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान सर्पदंश से वह अचेत हो गया। परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए लखनऊ लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन बेटे के शव को लेकर कई स्थानों पर गए, लेकिन हर जगह से निराशा ही हाथ लगी। अंततः 13 अगस्त को परिजनों ने बालक के शव को गंगा नदी में प्रवाहित कर दिया।


पिता का कहना है कि कुछ दिनों बाद कुछ विद्वानों और ज्योतिषाचार्यों ने उन्हें बताया कि उनका बेटा जीवित है और बलिया के भृगुआश्रम क्षेत्र में मौजूद है। इस जानकारी के बाद बृजमोहन तिवारी तत्काल बलिया पहुंचे और बेटे की तलाश शुरू कर दी।
पिता ने अमवां स्थित सती माई मंदिर, रामजीत बाबा सहित कई धार्मिक स्थलों और गांवों में अपने बेटे की खोजबीन की, लेकिन हर जगह से उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। बेटे को खोजने की आस में पिता ने हैंडबिल भी छपवाए हैं, जिनमें सूचना देने वाले को एक लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की गई है।
बेटे की तलाश में भटक रहे पिता की हालत देखकर स्थानीय लोग भी भावुक हैं, लेकिन अब तक युवराज तिवारी से जुड़ी कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *