You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

width="500"

बलिया। राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर फेफना गांधी आश्रम के सामने शनिवार की शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान सिंहपुर निवासी आनंद कुमार सिंह (30) पुत्र परमात्मा सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आनंद कुमार सिंह शनिवार की शाम किसी निजी कार्य से फेफना आए हुए थे। काम निपटाकर वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान फेफना गांधी आश्रम के सामने सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि आनंद कुमार सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की मदद से आनन-फानन में उन्हें निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही फेफना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस दुर्घटना में शामिल कार की तलाश में जुटी हुई है। उधर, युवक की असामयिक मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर व्याप्त है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *