Asarfi

Ballia : जंगली सूअर के हमले में किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

width="500"

बैरिया (बलिया)। उत्तर प्रदेश बिहार सीमा पर खवासपुर थाना क्षेत्र के भवन टोला गांव में खेत में खाद डाल रहे एक किसान पर जंगली सूअर ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किसान की पहचान भवन टोला निवासी जगजीत सिंह के पुत्र महेश सिंह के रूप में हुई है। घटना के समय वह अपने खेत में गेहूं की फसल में खाद का छिड़काव कर रहे थे। तभी पास के जंगल से निकले जंगली सूअर ने उन पर धावा बोल दिया।


अचानक हुए हमले से किसान जमीन पर गिर पड़े और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। आसपास काम कर रहे किसानों ने शोर मचाया। जिसके बाद जंगली सूअर मौके से भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल किसान को तत्काल बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा ले जाया गये। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
इस घटना के बाद क्षेत्र के किसानों में दहशत का माहौल है। स्थानीय किसानों का कहना है कि जंगली सूअरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ किसानों पर हमले की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। विशेषकर आलू, गेहूं और अन्य रबी फसलों को जंगली सूअर बड़े पैमाने पर बर्बाद कर रहे हैं।जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।


ग्रामीणों ने प्रशासन से जंगली सूअरों के नियंत्रण के लिए ठोस योजना बनाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में ऐसी घटनाएं और बढ़ सकती हैं। वहीं प्रशासनिक स्तर पर मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *